फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपियों को पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- प्रोडक्शन वारंट पर कैथल लाएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में मनी ट्रांसफर करने वाली दुकान में हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पटियाला पुलिस ने 2 फरवरी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें वहां रिमांड पर लिया गया है। इस वारदात को लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी कैथल निवासी नवनीत व पंजाब के गांव दुलड़ निवासी मनी को उनके साथियों सहित पटियाला पुलिस ने काबू किया है। उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। जिसमें पूंडरी में हुई वारदात का भी खुलासा हुआ। यह सूचना मिलने के बाद कैथल पुलिस ने भी पटियाला पुलिस से संपर्क किया और पूंडरी में हुई वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। लेकिन अभी पंजाब पुलिस ने सभी आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है। जहां से बाद में पुलिस द्वारा प्रोडकशन वारंट पर उन्हें कैथल लाएगी।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने अपराधियों के पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें