फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान : चार बाल मजदूरों को छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान : चार बाल मजदूरों को छुड़वाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। कैथल पुलिस की टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य व्यवसायिक स्थलों पर छापेमारी की। जिसमें चार बच्चों को बाल मजदूरी करते मिलने पर उनको वहां से छुड़वाया गया।
विज्ञापन

टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देशों पर जिले भर में आपरेशन मुस्कान चलाया हुआ है। वीरवार को अभियान के दौरान एक बच्चा पंचमुखी चौक चाय की दुकान से, दूसरा बच्चा विस्तार नई अनाज मंडी चाय की दुकान से तथा 2 बच्चों को रेलवे स्टेशन के पास से कूड़ा बीनते पकड़ा गया है। इन्हें बाल संरक्षण अधिकारी कैथल के समक्ष पेश किया जाएगा। सहायक सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि जिस दुकान से बाल मजदूरी करते हुए बच्चा बरामद होता है उस दुकानदार के खिलाफ बाल अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे को उसके माता पिता द्वारा पहचान पत्र दिखाने के बाद ही उनके हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें