फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 9 लाख 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर 9 लाख 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- चीका पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एक महिला का खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भूसला निवासी व्यक्ति अपने बेटे को स्टडी वीजा लगवाकर विदेश भेजना चाहता था। लेकिन लाखों रुपये देने के बाद भी उसके बेटे का वीजा रिजेक्ट हो गया। चीका पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर चंडीगढ़ निवासी एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में चीका के गांव भृूसला निवासी अवतार सिंह ने बताया कि वह बेटे हुशनदीप को विदेश भेजना चाहता था। चडीगढ़ में सेक्टर 34 में ड्रीम ग्लोबल कनस्टेंट में रहने वाली रश्मिी नेगी से उसकी मुलाकात हुई। उसने बेटे को स्टडी वीजा लगा कर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। उसने उससे 9 लाख 22 हजार रुपये लिए। अवतार ने 10 अक्टूबर 2016 से लेकर 12 अप्रैल 2017 के बीच में महिला को यह पैसे दिए। इसके बाद उसके बेटे का वीजा रिजेक्ट हो गया। जब उसने महिला से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। अवतार सिंह ने 6 सितंबर को इस मामले की शिकायत एसपी को दी। एसपी ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर करने के आदेश दिए। अवतार सिंह की शिकायत पर चीका पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव भूसला निवासी अवतार सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ निवासी महिला रश्मिी नेगी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें