मारपीट के दो मामलों में दो घायल, 12 पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव दयोरा निवासी रकम सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 19 मार्च को शाम 5 बजे के करीब उसका छोटा भाई रिंकु पशुओं के लिए घास लेने अपने खेत में गया था। इस दौरान गांव के ही सन्नी, तरसेम व मनीष ने उसके साथ मारपीट की। एएसआई रामनिवास मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं चीका के गांव बदसुई निवासी एक महिला हरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 18 मार्च को उसका भाई प्रमिंद्र अपने घर पर अकेला था। इस दौरान पुरानी रंजिश रखते हुए रविंद्र सिंह, महेश कुमार वासी पटियाला, सतीश कूमार व इमरान वासी मलेर कोटला व अन्य दो औरतों द्वारा घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसके भाई को काफी चोटें आई हैं। हेड कांस्टेबल भानसिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।