फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से हजारों का सामान व नकदी चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों से हजारों का सामान व नकदी चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। तीन अलग-अलग जगह से चोर कई दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी सूरजभान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रेलवे गेट पर टेलर की एक दुकान चलाता है। 2 मार्च की रात को उसकी दुकान से 6 जोडे़ पैंट-शर्ट व करीब 5000 रुपये चोरी हो गए। जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया है। एसआई धर्मपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में गांव किठाना निवासी बलिंद्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 1 मार्च को गांव में स्थित उसके कृष्णा धर्मकांटे से एक इन्वर्टर व दो बैटरी चोरी हो गई है। वहीं तीसरे मामले में गांव करोड़ा निवासी प्रमोद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 1 मार्च की रात को कसान बस अड्डा बालु रोड स्थित उसकी दुकान से दो इन्वर्टर व 4 बैटरी की चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल अनवर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें