फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर में घुसकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- महिला पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में 23 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति बंदराना निवासी राजकुमार उर्फ मुन्ना के पास काम करते हैं। 7 जुलाई को उसका पति गांव कैलरम गया हुआ था। रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर राजकुमार व विकास उसके घर में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने जाते समय उसे और उसके पति का जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। आरोपियों ने उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ भी मारपीट की। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुनीता ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर राजकुमार उर्फ मुन्ना व विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें