अवैध शराब खुर्दों और तस्करों से 491 बोतल शराब बरामद
कैथल। एएसआई ओमप्रकाश की टीम ने मंगलवार को अवैध शराब खुर्दों व तस्करों पर नकेल कसते हुए 3 मामलों में 491 बोतल शराब बरामद की है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि एक्साइज स्टाफ प्रभारी एएसआई ओमप्रकाश की टीम ने आरोपी रामकिशन निवासी सीवन के कब्जे में गांव खानपुर से 23 पेटी शराब व 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसी टीम ने आरोपी विक्की निवासी कलायत के कब्जे में गांव चक्कुलदाना से 104 बोतल शराब व 57 बोतल बीयर व आरोपी बंटी निवासी सिरटा के कब्जे से एक पेटी बीयर बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।