गत 26 मई को स्पेशल टास्क फोर्स ने 876 किलोग्राम डोडापोस्त व चुरापोस्त बरामद मामले की आगामी जांच सीआईए-2 कैथल द्वारा कर नशा तस्कर गिरोह के 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में नशे की खरीद में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले आरोपी राकेश कुमार वासी करोड़ा को 3 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा अन्य आरोपी नाजीम उर्फ जिमी वासी सोंगरी जिला मंदसौर मध्यप्रदेश, यूसुफ खान वासी मर्दादिन मोहल्ला जिला मंदसौर मध्यप्रदेश, फारुक मेव वासी फतेहगढ वाटर टैंक जिला मंदसौर मध्यप्रदेश तथा दशरथ वासी आकली जिला मंदसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी नाजीम, फारुक मेव व दशरथ नशा प्राप्त करके उसको आगे बेचने का काम करते थे तथा आरोपी यूसुफ खान मध्यप्रदेश में ही ढाबा संचालक है, जिस ढाबे पर नशा तस्करी के पैसो का लेन-देन होता था। शनिवार को सभी आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी राकेश का दोबारा 10 जून तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि बाकी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।