जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक नया केस फिर से सामने आया है। 21 वर्षीय यह युवक कलायत का रहने वाला है। जिसकी हिस्ट्री विदेश से जुड़ी है। यह युवक पांच जून को नाइजीरिया से कैथल आया था। वहां से आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसका सेंपल लेकर छह जून को कौल में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किया था। आठ जून को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल से बताया कि क्वारंटीन सेंटर के जिस रूम में युवक को क्वारंटीन किया गया था वहां इसके साथ बाहर से आए तीन अन्य युवक भी थे। युवक के साथ क्वारंटीन किये गये अन्य युवकों की भी सैंपलिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को वहां से एंबुलेंस से कैथल नागरिक अस्पताल भेज दिया। अब इस युवक को कैथल में आईसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को गांव नैना में जो बच्चा संक्रमित पाया गया था, उसके आसपास में रहने वाले लोगों की भी विभाग द्वारा स्क्रीनिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों की क्षेत्र पर कड़ी निगरानी है।
जिले में अब तब 45 संक्रमित केस सामने आए हैं। विदेश से जो नाइजीरिया से आया है। इस केस का अभी तय नहीं है कि यह कैथल में जुड़ेगा या नहीं। विभाग के निर्देशानुसार विदेश से आने वाले कुछ केसों को जिले में एड किया जाता है तो कुछ को नहीं। सोमवार को छह केसों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें से एक जाखौली अड्डा, एक बलराज नगर व तीन पंतनगर से हैं। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 18 लोग ठीक हो चुके हैं।
डॉ. राकेश सहल, सिविल सर्जन