फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान की सीधी बिजाई के लिए कर रहे जागरूक

Wed, 14 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। धान की सीधी बिजाई के लिए कृषि विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए खंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जो किसानों को धान की सीधी बिजाई के संबंध में जानकारी दे रही है। यह एक ऐसी तकनीक है जिससे पानी की बचत होती है और पैदावार भी अच्छी होती है। सीधी बुवाई करने वाले किसानों को सरकार सब्सिडी भी दे रही है।

इसी क्रम में सीवन में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग के एसडीओ डाॅ. सतीश नारा ने बताया कि इस बार चार लाख एकड़ में धान की बिजाई होनी है। किसानों ने धान की पनीरी लगा दी है और 15 जून से धान का सीजन शुरू होगा। रोपाई के लिए किसान तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


किसानों को जानकारी दी जा रही है कि पानी की बचत के लिए सीधी बिजाई करें। पिछले साल 11 हजार एकड़ में किसानों ने धान की बिजाई की थी। इस बार करीब 20 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई के बारे में किसानों को इसके फायदे को लेकर भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को बताया कि धान की सीधी बिजाई से पानी की बचत होती है, किसानों का खर्च भी कम आता है, इसलिए किसान इस विधि से धान की बिजाई करें। इसके साथ-साथ पानी कम इस्तेमाल होने वाली फसलों की खेती करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें