कैथल। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुपालन में जिले के सभी सात खंडों में उप चुनाव से संबंधित ग्राम पंचायतों की वार्ड वार ड्राफ्ट मतदाता सूचियां जारी की गई।
उपायुक्त प्रीति ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार संबंधित जिला निर्वाचक अधिकारी पंचायत जिला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की भिजवाई गई रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमों के तहत जिले की संबंधित ग्राम पंचायतों गुहला व कैथल की वार्डवार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 13 मई को किया गया।
जिले में सात खंड कैथल, गुहला, सीवन, कलायत व पूंडरी, राजौंद व ढांड शामिल हैं। संवाद