सीवन। वार्ड नंबर 13 की एक गली में मकानों में आ रही दरारों और मिट्टी धंसने की समस्या के चलते स्थानीय लोगों ने गली निर्माण रोक दिया था। निवासियों का कहना था कि जर्जर पेयजल पाइपलाइन से हो रहे लीकेज के कारण यह समस्या खड़ी हुई है।
विज्ञापन
मांग को देखते हुए पार्षद विकास शर्मा ने जन स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर नई पाइप मंगवाने की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि पहले जर्जर पाइप बदले जाएंगे, उसके बाद ही गली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद