फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम

Sat, 04 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के हॉल में सरपंचों, ग्राम सचिवों, कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान फसल की कटाई के बाद कुछ किसान अवशेषों में आग लगा देते हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर गठित कमेटियों के सदस्य और प्रशासन द्वारा 24 घंटे सैटेलाइट के माध्यम से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि डीसी प्रीति के निर्देशानुसार, फसल अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें एफआईआर दर्ज होने के साथ 5,000 से 30,000 रुपये तक जुर्माना और मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री शामिल है, जिससे किसान अपनी फसल बेच नहीं पाएगा।
विज्ञापन


कैप्टन प्रमेश सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को फसल प्रबंधन और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसानों को समझाया जाए कि अवशेषों को आधुनिक मशीनों से जमीन में मिलाना या गांठे बनाकर बेचना सुरक्षित और लाभकारी है। आग लगाने से जान-माल का भी खतरा बढ़ता है। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगजीत सिंह ने कहा कि सभी सरपंच और ग्राम सचिव फसलों में आगजनी पर निगरानी रखें और सूचनाएं प्रशासन को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें