फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोरक्षा दल के सदस्यों ने प्रदर्शन कर सख्त कानून की उठाई मांग

Tue, 28 Apr 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गो रक्षक दल के सदस्य गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर एसईपीओ को ज्ञापन सौंपत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गोरक्षा दल के सदस्यों ने सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम गो-संरक्षण की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पहले दोपहर के समय बड़ी संख्या में गोभक्त सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए, जिसके बाद उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय तक अपनी आवाज पहुंचाई।

गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि गोवंश संरक्षण केवल किसी एक संगठन का विषय नहीं, बल्कि समाज की आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि देशभर में गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञापन में गो-तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, गोशालाओं के विकास, गोवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने जैसी प्रमुख मांगें शामिल की गईं। जिला महामंत्री कबीर ने बताया कि यह अभियान देशभर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है, ताकि आमजन की आवाज सरकार तक पहुंच सके। कहा कि गो-संरक्षण के लिए प्रभावी कानून लागू करवाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए सौंपे ज्ञापन

गुहला-चीका/राजौंद। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत क्षेत्र में गो माता को राष्ट्रमाता व राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को गुहला-चीका में गो रक्षा दल, बजरंग दल व संत समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, वहीं राजौंद में गो रक्षक दल ने प्रदर्शन कर अपनी मांग उठाई।

गुहला-चीका में अभियान का नेतृत्व कर रहे हल्का प्रभारी विजय बाजीगर ने बताया कि यह मुहिम संत समाज द्वारा देशभर में चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गो माता का विशेष महत्व है और यह आस्था के साथ-साथ कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी है। ज्ञापन में गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गो संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग रखी गई। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश टांक, कुलजिंद्र माजरी, विजय टांक, सुखविंद्र, प्रवीन बाजीगर, जगपाल गुज्जर, वीरेंद्र, अमन, विक्की भूना व सागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं राजौंद में गो रक्षक दल के बैनर तले गो भक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व युवाओं ने प्रदर्शन किया। रैली गोगा मेड़ी प्रांगण से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों व कैथल-असंध मार्ग से होती हुई उप-तहसील कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए लोगों को गो संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसईपीओ के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। संवाद

गो रक्षक दल के सदस्य गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर एसईपीओ को ज्ञापन सौंपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें