फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, पहुंच गया टीका... कोविशील्ड की 8700 डोज मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सांय पांच बजे वह घड़ी आई, जिसका जिले भर में लोगों को महीनों से इंतजार था। कोरोना को मारने वाली सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 8700 डोज लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच जिले के पुराना अस्पताल पहुंची। जहां सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने दवा को रिसीव किया और इसे जिला वैक्सीन स्टोर में सुरक्षित स्टोर कर दिया है। पहले चरण में जिले में करीब 3900 स्वास्थ्य कर्मियों को वेक्सीन दी जानी है। दस प्रतिशत वैक्सीन के खराब होने की संभावनाएं रहती हैं। इसी कारण डबल से करीब दस प्रतिशत अधिक डोज भेजी गई हैं।
विज्ञापन

पिछले साल से ही लोग कोरोना की दवा के इंतजार में हैं। इस महामारी से निपटने के लिए कोई कारगर दवा नहीं थी। देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड व भारत बायोटैक की को-वेक्सीन को मंजूरी मिली है। इन दोनों में जिले को कोविशील्ड की 8700 डोज मिली हैं। जिन्हें लेकर जिला वेक्सीन स्टोर इंचार्ज डा. संजीव सचदेवा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम सांय करीब 5 बजे पुराने अस्पताल में पहुंची। जहां सिविल सर्जन डा. ओमप्रकाश, डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, डीपीएम नरेंद्र सिंह, टास्क फोर्स की अगुवाई कर रहे डा. नीरज मंगला, प्रवीण कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने दवा को रिसीव किया। करीब तीन पैकेट में दवा को पैक किया गया है। जिसमें एक पैकेट में लगभग 3000 डोज हैं। इन्हें पूरी तरह से वातानुकूलित बॉक्स में लाया गया और कोरोना वैक्सीन के लिए विशेष रुप से डिजाइन होकर भेजे गए नए फ्रिज में स्टोर कर दिया गया है।
पांच से घटाकर दो किए पहले दिन वैक्सीन लगाने के केंद्र विभाग ने पहले राजकीय विद्यालय कमेटी चौक, जाट शाईनिंग स्टार स्कूल, शक्ति नगर में प्राथमिक विालय, सीववन में राजकीय विद्यालय व पूंडरी के आर्य पब्लिक स्कूल में दवा लगाए जाने के निर्देश थे। लेकिन इनमें से केवल जाट शाईनिंग स्टार स्कूल व सीवन के राजकीय विद्यालय में ही 16 जनवरी को पहले दिन कोरोना की वैक्सीनेशन की जाएगी। एक केंद्र पर अधिकतम 100 स्वास्थ्य कर्मियों को ही पहले दिन टीका लगाया जा सकेगा। इस हिसाब से पहले दिन अधिकतम 200 स्वास्थ्य कर्मी लाभान्वित होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

एक केंद्र पर तैनात रहेंगे 10 स्वास्थ्य कर्मी
दवा को एक पैकेट में दस टीकों की संख्या के हिसाब से पैक किया गया है। जब एक केंद्र पर दस स्वास्थ्य कर्मी तैयार हो जाएंगे, तभी एक पैकेट खोला जाएगा। ज्यादा देर तक दवा खोलकर रखी गई तो यह खराब हो सकती है। इसीलिए पूरे स्टॉक को जिला वेक्सीन स्टोर में रखा गया है। यहां से 16 जनवरी की सुबह ही दोनों केंद्रों पर भेजा जाएगा। सीएमओ डा. ओमप्रकाश एवं डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़ ने कहा कि जिले में 8700 डोज दवा पहुंच गई है। 16 जनवरी को जाट स्कूल व सीवन के केंद्र में ही अधिकतम 200 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद विभाग के निर्देशानुसार आगे स्वास्थ्य कर्मियों को दवा की डोज दी जाएंगी। लोगों सहित स्वास्थ्य कर्मियों का भी आह्वान है कि वे निश्चिंत होकर दवा की डोज लें। यह महामारी से बचाएगी।
आईएमए के सदस्य आगे आए, बोले-हम सभी लगवाएंगे वैक्सीन
आईएमए के जिला अध्यक्षा डा. आरडी चावला ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी भी चिकित्सक में कोई संशय नहीं है। सभी आईएमए सदस्य इसके लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे स्वास्थ्य विभाग के निर्देश होंगे और एसएमएस आएंगे, उसी अनुसार आईएमए सदस्य संबंधित केंद्र पर जाकर कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाएंगे। सभी को यह डोज लगवानी चाहिए।
कोरोना से अब तक 50 दम तोड़
जिले में इस समय कोरोना नियंत्रित स्थिति में है। कुल 3824 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 3738 रिकवर हो चुके हैं। 50 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो चुकी है। 36 लोग इस समय कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। वीरवार को 4 मरीज नए सामने आए। जो काकौत, नीमवाला व कौल से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें