फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज से अदालतों का दो दिन तक काम रहेगा बंद

Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के चलते 27 व 28 फरवरी को अदालतों में कामकाज बंद रहेगा।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव को लेकर एसोसिएशन के कार्यालय में बुधवार को एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रधान बलजिंदर सिंह मलिक ने बताया कि वकीलों की मांग और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार करने को लेकर कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया है कि 27 व 28 फरवरी को अदालतों में काम बंद रखा जाए, ताकि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार सही प्रकार से चुनाव प्रचार कर सकें।

प्रधान ने सभी न्यायाधीशों से भी अनुरोध किया है कि दो दिन के वर्क सस्पेंड में वकीलों को सहयोग करें और कोई भी एडवर्स ऑर्डर पास ना करें। इधर तीन पदों प्रधान, उप प्रधान और सचिव पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सभी अपनी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसचिव पद पर अमित रोहिला और कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार भाटिया के विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं किया, इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है।

बैठक की अध्यक्षता प्रधान बलजिंदर सिंह मलिक ने की। बैठक में कई वरिष्ठ और कनिष्ठ वकील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें