फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट में दंपति घायल, केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाटिया में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। भाटिया के गगनदीप सिंह ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को जब उसके पिता जसवीर सिंह और मां जसविंदर कौर गांव से जा रहे था तो गांव के ही गुरजंट, गुरतेज, हरमन सिंह, राजकोर, कमी और हरदेव सिंह ने लाठी गंडासी तथा तलवारों से हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

पति और ससुर गिरफ्तार
कैथल। थाना सीवन पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के मामले में मृतका के पति प्रदीप और ससुर पवन उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता मेघराज सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रेखा उर्फ पायल की सितंबर 2024 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 13 अगस्त को रेखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच एसआई संदीप कुमार ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें