पुलिस-प्रशासन ने तीन मतगणना केंद्र कैथल व एक मतगणना केंद्र गुहला में करीब 900 कर्मचारी व अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए हैं। जो पल-पल की स्थिति पर नजर रखेंगे। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से तलाशी ली जाएगी। कैथल विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों में हुए घटनाक्रम के बाद प्रशासन अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।
बंद रहेंगी अंबाला व ढांड रोड की दुकानें : अंबाला रोड व ढांड रोड की दुकानों को डीसी की मार्फत बंद रखने के निर्देश देने के लिए कहा गया है। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों पर तैनाती के अतिरिक्त किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए पुलिस की कई टुकड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।
इन उत्पादों के अंदर ले जाने पर रहेगा : प्रतिबंध मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर कोई भी व्यक्ति ब्लेड, बीड़ी, माचिस, मोबाइल फोन, खतरनाक रसायन, आग्नेय शस्त्र, इत्यादि के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे।
9 जगहों पर पुलिस ने लगाए नाके: विश्वकर्मा चौक, पिहोवा चौक, छोटुराम चौक, नजदीक अरुण फिलिंग स्टेशन अंबाला रोड, नजदीक होंडा एजेंसी अंबाला रोड, खन्ना होम्योपैथिक क्लीनिक के पास ढांड रोड पर, नजदीक अखंड एसोशिएट ढाड रोड, नजदीक आईसीआईसीआई बैंक ढांड रोड तथा चरणदास शोरेवाला ढांड रोड कैथल के नजदीक सहित 9 बिंदुओं पर नाके लगाए गए हैं।
अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग: एसपी विरेंद्र विज ने जिला वासियों से अपील की है कि गतगणना के दिन शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा सोशल मीडिया पर ऐसी ब्यानबाजी ना करें, जिससे आपसी द्वेष भावना फैलती हो या शांति व्यवस्था भंग होती हो।
counting in voting- फोटो : Kaithal