फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को दिया परामर्श

Sat, 17 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नशा मुक्ति अभियान के तहत आंबेडकर भवन में पुलिस और शाह अस्पताल के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क मेडिकल जांच शिविर शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान करीब 160 लोगों ने नशा छोड़ने के लिए परामर्श लिया।

कार्यक्रम में दोपहर दो बजे कलायत के डीएसपी ललित कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श दिया जा रहा है। डॉक्टर एम एस शाह, थाना कलायत एसएचओ एसआई जयभगवान, शाह अस्पताल से डॉक्टर आरिफ अब्दुला और डॉक्टर संदीप सहित अन्य डॉक्टर शिविर में मौजूद हैं। पुलिस विभाग लगातार लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई ओमप्रकाश और एचसी सुनील की टीम विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस का लक्ष्य नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। कैंप के दूसरे दिन भी लोग नशा छोड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि अब शनिवार को दोपहर को भी दो बजे से शाम पांच बजे तक निशुल्क दवाएं दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें