शुक्रवार को जिले में 57 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें राजकीय कॉलेज की प्रोफेसर, आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी सहित गुजरात से लौटे एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। शुक्रवार को पॉजिटिव आए लोगों में आईसीआईसीआई ढांड, जड़ौला, कलायत से 11, पूंडरी, म्यौली, राजौंद, बालाजी कालोनी राजौंद, गुजरात से लौटा मॉडल टाउन का एक परिवार, सेक्टर 19, भानपुरा, मोती बाग कालोनी, अर्जुन नगर कैथल, जनकपुरी कालोनी, अग्रसैनपुरम कैथल, पाड़ला, नहर कालोनी, सीवन, प्रताप गेट, चीका, पीड़ल, सेरहधा में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
राजौंद में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले
शुक्रवार को राजौंद में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। एसएमओ ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजन किट से 40 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें पूंडरी की तीन महिलाएं सहित एक व्यक्ति पाजिटिव है और गांव सेरधा के 28 वर्षीय युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है। इसके अलावा आरटीपीसीआर से 20 लोगों के सैंपल भेजे गए है। जिनकी रिपोर्ट एक दो दिन में आएगी। पूंडरी के लोगों ने राजौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच करवाई थी, जिसमें 42 वर्षीय एक व्यक्ति, 55 व 38 वर्षीय दो महिला व 18 वर्षीय एक युवती कोरोना पाजिटिव मिली है।
गुहला क्षेत्र में 14 केस कोरोना पॉजीटिव के आए हैं। कोविड़ 19 इंचार्ज अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव गोयल व नोडल अधिकारी डा. मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि शुक्रवार को गुहला क्षेत्र के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 2 लोग कुरूक्षेत्र और 4 लोग पंजाब के पटियाला जिला के रहने वाले हैं।
वीरवार को तहसील कार्यालय, कुलवंत नगर व गांव पिंजूपुरा के करीब 15 कोरोना केस संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को कलायत के वार्ड 9 में 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वीरवार को तहसील कार्यालय के चार कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को तहसील कार्यालय से तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्री, क्लर्क तथा ड्राइवर व एक अन्य द्वारा कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिनमें से रजिस्ट्री क्लर्क कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रगति सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपमंडल के गांव बड़सीकरी में कोरोना टेस्ट के लिए कैंप लगाया गया था। कैंप में 9 सितंबर को पहले पाई गई कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की गई थी। आज उनमें से वार्ड 9 से 10 अलग-अलग परिवारों के सदस्य कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं उन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि शुक्रवार को 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल 1917 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 1130 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं 517 एक्टिव केस हैं।