कैथल। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक मामला फिर सामने आया। वहीं पांच कोरोना संक्रमित लोगों ने महामारी को मात दी। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 17 सक्रिय केस हैं।
कोरोना संक्रमित 12 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर 32 चंडीगढ़ के जीएमसी में एक, एल्केमिस्ट पंचकूला में एक, पीजीआई चंडीगढ़ में दो और करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों का निरंतर पालन करें। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 14 हजार 196 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 810 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.2 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12284 में से 12272 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 16 लाख 49 हजार 624 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।