Corona killed 52-year-old patient, 32 people infected
- फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल माह के पहले 20 दिनों में ही 20 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को फिर एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। 52 वर्षीय ये व्यक्ति गांव खरकां के रहने वाले थे। इनकी रिपोर्ट 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इलाज के लिए इनको पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई। संक्रमित व्यक्ति हैपेटाइटिस और अन्य बीमारियों से भी पीड़ित बताया गया है। अब जिले में मृतकों की संख्या 84 हो गई है।
जिले में मिले 32 नए संक्रमित व्यक्ति-मंगलवार को 32 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए। अब जिले में इस समय एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 612 हो गई है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 5989 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 5294 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 27 व्यक्ति ठीक भी हुए।