जिले में बुधवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव मृत लोगों की संख्या में एक इजाफा हुआ है। यह संख्या 45 से बढ़कर 46 हो गई है। सीवन गेट निवासी करीब 32 वर्षीय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके पोस्टमार्टम से पहले सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई। जिसमें पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा जिले में 11 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कुल 3309 कुल मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3143 लोग रिकवर हो चुके हैं। 120 एक्टिव केस बचे हैं।
राजौंद में जांच तेज
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना वायरस की जांच तेज की गई। पिछले कई दिनों से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर व आसपास के गांवों में कोरोना जांच कर रही है। बुधवार को राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 211 लोगों के सैंपल लेेकर जांच के लिए भेजे गए। एसएमओ डा. संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को आरटीपीसीआर से 211 लोगों के सैंपल जांच के भेजे गए है। जिनकी रिपोर्ट एक या दो दिन में आएगी।