ट्रक मार्केट में एक दुकान में घुसकर ड्राइवर व उसके साथियों ने ट्रक मालिक व उसके भाई पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों के सिर पर चोटें आई हैं। हमलावरों ने दुकान का शीशा भी तोड़ दिया। साथ में सामान बिखेर दिया। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्रक यूनियन में विनोद ट्रेनिंग नाम की दुकान पर दुकानदार विनोद व उसका भाई दीपक बैठे थे। उनका एक ट्रक भी है। इसी बीच उनके ट्रक का ड्राइवर अपने कई साथियों के साथ आया और आते ही उन पर लोहे की चीज से हमला कर दिया। जिसमें उन दोनों के सिर में चोटें आई हैं। इस हमले में युवकों ने दुकान का शीशा तोड़ दिया। साथ ही सामान को भी बिखेर दिया। इस हमले से मार्केट में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार विनोद ने कहा कि उनके पास ड्राइवर बलवान है। उनका ट्रक मूंदड़ी के निकट पलटा हुआ है। इसी बीच बलवान अपने कई साथियों के साथ आया और उन पर हमला कर दिया। जिसमेें उन दोनों को चोटें आई हैं। हेड कांस्टेबल भान सिंह ने कहा कि मनोज व दीपक के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है। मौके पर दुकान का सामान बिखरा हुआ है और शीशा भी टूटा हुआ है।