कैथल। कैथल कोरोना मुक्त हो गया है। मंगलवार को कोई नया केस नहीं मिला है। जबकि एक व्यक्ति कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुआ है। अब जिले में कोरोना का कोई केस नहीं है। डीसी प्रदीप दहिया ने लोगों से अपील की है कि फिर भी अभी सावधानी बरतना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों का निरंतर पालन करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 14 हजार 223 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 852 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.3 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.19 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12 हजार 309 व्यक्तियों में से सभी ठीक हो चुके हैं।
जिले मेें अब तक 16 लाख 79 हजार 922 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 92 हजार 697 व्यक्तियों को पहली डोज, 7 लाख 81 हजार 525 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 5700 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है, जिनमें 15 हजार 443 हेल्थ केयर वर्कर्स, 11 हजार 910 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 3073, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 83 हजार 974, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख 222 व्यक्ति तथा 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 15 हजार 716, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 49 हजार 584 व्यक्ति शामिल हैं। मंगलवार को 2141 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।