फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब की तस्करी में ठेकेदार काबू, 180 बोतल शराब बरामद

Wed, 15 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अवैध शराब सहित काबू किया गया आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
कैथल। थाना कलायत पुलिस ने गाड़ी में अवैध शराब तस्करी कर रहे एक शराब ठेकेदार को काबू किया गया है। आरोपी के कब्जे से 180 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। थाना कलायत एसएसओ पीएसआई अमन ने बताया कि एएसआई कुलदीप सिंह की टीम किसान चौक कलायत क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव करौड़ा निवासी प्रवीन, जो कलायत क्षेत्र में शराब ठेकेदारी का कार्य करता है, अपनी कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहा है। एचसी राममेहर व एएसआई कुलदीप की टीम द्वारा तुरंत किसान चौक कलायत पर नाका बन्दी पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कार किसान चौक की ओर आती दिखाई दी।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा करने पर चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसके बाद आरोपी ने गांव रामगढ़ पांडवा होते हुए गांव चौशाला की गलियों में प्रवेश किया। आगे रास्ता बंद होने पर चालक कार छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान प्रवीन निवासी गांव करौड़ा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गाड़ी से ऑल सीजन ब्रांड की कुल 15 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इनमें 120 बोतल, 72 आधी बोतल तथा 96 पव्वे, कुल 180 बोतल शराब शामिल थी। आरोपी मौके पर शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस, परमिट अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शराब तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें