फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब चोरी मामले में ठेकेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरौदी स्थित शराब के ठेके में बैक साइड से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गेट के कुंडे तोड़कर 481 पेटी देसी व अंग्रेजी शराब चोरी मामले में थाना गुहला पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एईटीओ एक्साइज विभाग कैथल ओमप्रभा की शिकायत पर थाना गुहला में दर्ज अभियोग अनुसार एक्साइज विभाग द्वारा 5 मई को चीका रोड गांव खरौदी स्थित सुपरवाइन कंपनी के शराब ठेका को चैक किया गया था। ठेके में मौजूद 521 पेटी देसी व अंग्रेजी शराब होने की पुष्टि करने उपरांत ठेका को एक्साइज विभाग द्वारा सील करने उपरांत ठेका मालिकों को लॉकडाउन के चलते ठेका न खोलने और अंदर रखी शराब की कोई भी मूवमेंट न करने के आदेश दिए थे।
एक्साइज विभाग द्वारा 18 मई को उक्त ठेका शराब को चैक किया गया तो ठेके से 481 पेटी देसी व अंग्रेजी शराब कम मिली, जिसे ठेका के पिछले गेट का कुंडा तोड़कर चोरी किया गया था। एसपी ने बताया कि थाना प्रबंधक गुहला सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को मामले की तह तक पहुंचकर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। इस दौरान अब गुहला पुलिस के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की टीम द्वारा करीब 35 वर्षीय आरोपी महाबीर सिंह निवासी भागल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी महाबीर की उपरोक्त ठेका शराब में हिस्सेदारी बताई गई है। साथ ही वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई। जिनकी गिरफ्तारी सहित व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें