फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द होगा शुरू

Thu, 28 Sep 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांपन खेड़ी गांव में बनने वाले भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसकी निर्माण प्रक्रिया के तहत भवन निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार देर शाम मेडिकल कॉलेज के निर्माण की जगह की जानकारी ली है।

गौरतलब है कि इस कॉलेज का निर्माण कोलकाता की ब्रिज एंड रूफ कंपनी ने करना है। कंपनी ने अपने संसाधनों के लिए गांव में तीन एकड़ जमीन अलग से भी ले ही है। अब जल्द ही यहां पर कंपनी की तरफ से निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले संसाधनों को जुटाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के निर्माण बाट जिले के लोग जाेह रहे हैं। दरअसल, इस कॉलेज के भवन के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अब जल्द ही कॉलेज में कक्षाएं भी लगनी शुरू होगी। इससे अस्पताल में भी आने वाले मरीजों को लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन


अभी डॉक्टरों की कमी से हो रही परेशानी ः जिले के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समय 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल में स्वीकृति डॉक्टरों के 56 पदों में से महज 24 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने के बाद डॉक्टरों की कमी दूर होगी। क्योंकि यहां पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थी सामान्य अस्पताल में भी अपनी अभ्यास कर पाएंगे। इस अभ्यास से मरीजों को भरपूर फायदा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल ब्लॉक व मेडिकल कॉलेज का शैक्षणिक ब्लॉक अलग-अलग इस बनाया जाएगा। 2020 में मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल व सिरसा में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। इसके बाद वर्ष 2022 में बजट की घोषणा की गई थी।

गांव में मेडिकल निर्माण वाली जगह पर कुछ सामान कंपनी की तरफ से लाया गया है। इसके साथ ही लगी जमीन पर सामान लाया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने भी साइट का दौरा किया है। उम्मीद है कि अब मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द ही शुरू हाेगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जगबीर ने बताया कि यह कॉलेज निजी कंपनी की तरफ से बनाया जा रहा है। इसलिए पूरी जानकारी नहीं है। -बालकिशन, सरपंच सांपन खेड़ी गांव
विज्ञापन

खुल चुके हैं दो टेंडर, 997 करोड़ रुपये का बजट पास
सांपन खेड़ी में 20 एकड़ में बनने वाले भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सरकार ने 997 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इस बजट के तहत तीन टेंडर में राशि अलॉट होनी है। इसके तहत दो टेंडर खुल चुके हैं। इसमें सरकार ने 265 और 350 करोड़ के दो टेंडर खोले हैं। इन दोनों टेंडरों के तहत कार्य शुरू होने के बाद बचा हुआ करीब 350 करोड़ रुपये भी लगाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज का अलग से अस्पताल बनने से जिले के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें