फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए रोका हाईवे का निर्माण

विज्ञापन
31-कलायत। गांव कमालपुर में किसानों से बातचीत करती बीडीपीओ रोजी सिंह - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। कलायत में सोमवार को उस समय बवाल खड़ा हो गया जब कमालपुर गांव में अधिगृहीत की गई जमीन के मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे निर्माण कार्य को रोक दिया। एकजुट ग्रामीणों ने एलान किया कि जब तक उन्हें बकाया मुआवजा नहीं मिलता, तब तक निर्माण बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

कलायत व सजूमा क्षेत्र के साथ अन्य गांवों के लोग भी इस मांग के पक्षधर नजर आए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एनएचएआईए अधिकारियों ने जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया। इस पर कलायत बीडीपीओ रोजी सिंह और थाना प्रभारी बलदेव सिंह पुलिस टीम के साथ कमालपुर गांव में मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हुई।
पहले तो किसानों के तेवर बेहद तीखे रहे, लेकिन जब बीडीपीओ रोजी सिंह और एनएचएआई के सीनियर इंजीनियर तनिष्क डांगी ने बताया कि अधिग्रहण नीति के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने पूरा विवरण किसानों के सामने रखा। इसके बाद स्थिति ठीक हुई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि उनकी तरह से मुआवजा जारी करने में कहीं विलंब नहीं रहा।
विज्ञापन

बीडीपीओ रोजी सिंह और सीनियर इंजीनियर तनिष्क डांगी ने बताया कि जो पक्ष किसानों के सामने रखा गया उससे वे सहमत नजर आए और कार्य फिर शुरू हो गया। नेशनल हाइवे को लेकर कुछ मामले न्यायालय से जुड़े हैं। कुछ किसानों के खाते साझे हैं। इन प्रकार के पहलुओं के कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जिन मामलों में कोई तकनीकी अड़चन है, उसे अधिकारी अविलंब दूर करने का भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें