फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम और तहसील कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही योजना को देश और युवाओं के हित में तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कलायत में धरना-प्रदर्शन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि अग्निपथ योजना शुरू कर केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से योजना को लाया गया है, वह सरकार की मनमानी और तानाशाही को दर्शाता है।
दूसरी ओर गुहला-चीका में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव दिल्लू राम बाजीगर की अगुआई में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। प्रदर्शन में किसानों के साथ पूर्व सैनिकों, छात्रों और नौजवानों ने भी हिस्सा लिया। दिल्लू राम बाजीगर ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं और सेना में भर्ती के लिए पसीना बहा रहे नौजवानों को आग की भट्टी में धकेलने के समान है। उन्होंने कहा कि चार साल के लिए सेना में भर्ती करना युवाओं के साथ क्रूर मजाक है। साथ ही देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।
विज्ञापन

वहीं पुंडरी में तहसील कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। धरने में विशेष तौर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जड़ौला, वरिष्ठ नेता पंडित कंवरपाल करोड़ा, प्रदीप चौधरी पूंडरी, कांग्रेस नेत्री सुनीता बत्तान, वरिष्ठ नेता स. कमलदीप हाबड़ी, चौ. रामपाल डुलयानी, प्रेम धीमान फतेहपुर व युवा नेता हर्ष गुर्जर ढांड मौजूद रहे।
ईडी से घबराकर कुलदीप ने भाजपा के इशारे पर दिया वोट : जयप्रकाश
अग्निपथ योजना का विरोध करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने अंतर आत्मा की आवाज नहीं सुनी और ईडी से घबराकर भाजपा के इशारे पर राज्यसभा चुनाव में वोट दिया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप के बेटे को ईडी द्वारा रेड कार्नर नोटिस दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने भाजपा के कहने पर कांग्रेस के विरोध में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें