फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 10 दिन विधायकों को ट्रेनिंग दी पर काम न आई : धनखड़

विज्ञापन
सुरभि गर्ग के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व मंच ? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के लिए परिवारवाद सबसे बड़ी समस्या है, जो देश के लोकतंत्र के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कांग्रेस ने अपने विधायकों को दस दिन ट्रेनिंग दी, लेकिन काम नहीं आई। वहीं भाजपा ने एक दिन के प्रशिक्षण में निर्दलीय प्रत्याशी को राज्यसभा सांसद बनाने का काम किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को कैथल नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन प्रत्याशी सुरभि गर्ग के लिए वोट मांगने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने एक ओर जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सुरभि गर्ग के पक्ष में वोट की अपील की। कहा कि केंद्र और राज्य के साथ ही अगर नगर परिषद में भी भाजपा का बहुमत रहेगा तो केंद्र की नीतियों और योजनाओं का लाभ तत्काल क्षेत्रवासियों को मिल सकेगा। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे स्वयं और बेटे के लिए सीट खाली कराने में जुटे हैं। यही कारण है कि हरियाणा में एक-एक कर कांग्रेस के नेता पार्टी से किनारा कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई हैं। जनसभा को विधायक असीम गोयल और लीला राम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें