फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वार्ड 13, फ्रेंड्स कॉलोनी में नवनिर्मित गली का किया उद्घाटन

विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने रविवार को वार्ड नंबर 13, फ्रेंड्स कॉलोनी में नवनिर्मित गली न. 3/5 का उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद वार्डवासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद भी सुरजेवाला विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू जांगड़ा और स्थानीय लोगों ने कहा कि आदित्य सुरजेवाला विपक्ष में रहते हुए भी ऐसा पहला विधायक हैं, जो अपने हलके में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने सुरजेवाला परिवार की विकास कार्यों में पहल को आगे बढ़ाने का भी जिक्र किया। वार्डवासियों ने नई गली के निर्माण से रोजमर्रा की आवाजाही में आसानी होने की बात कही और विधायक आदित्य सुरजेवाला को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू जांगड़ा, रणधीर शर्मा सांगन, जगजीत गोयत, नरेश कुमार, रणधीर नैन, कृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, अमरीक सिंह, रामफल, सुरिन्द्र कौर, जगत सिंह पुनिया, मुल्तान जांगड़ा, वेद ढुल, राजकुमार शर्मा, जगपाल बूरा, रामेश्वर सहित अन्य स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
वार्डवासियों ने कहा कि सड़क/गली जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण उनके जीवन को आसान बना रहा है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने इस मौके पर वार्डवासियों से बातचीत भी की और आगे भी विकास कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया। यह उद्घाटन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष में रहते हुए भी हलके के विकास को प्राथमिकता देने वाले विधायक के रूप में आदित्य सुरजेवाला की छवि और मजबूत हो रही है। सुरजेवाला परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए वे कैथल के वार्डवासियों के लिए लगातार विकास कार्य करवाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आकाश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें