फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेना पर विश्वास, आतंक पर कड़ा प्रहार

Sat, 10 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन, कैथल। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव ने पूरे क्षेत्र को भय और अनिश्चितता की स्थिति में डाल दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं।

सेना के शौर्य को नमन है। भारतीय जवानों ने हमेशा देश की अस्मिता की रक्षा की है और ऑपरेशन सिंदूर उसी परंपरा का प्रतीक है।

लगातार हो रही गोलीबारी के कारण कई स्थानों पर स्कूलों को बंद करना पड़ा है, संस्थानों के ताले लग चुके हैं, और लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। हालत पर सीवन के लोगों के विचार इस प्रकार रहे :-
विज्ञापन


हालात चाहे जैसे भी हों, हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। हमारे जवानों ने हमेशा पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया है। जब तक हमारी सेना सीमा पर तैनात है, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। -राज कुमार वाधवा, सीवन।

आतंकवाद को संरक्षण देना पाकिस्तान की नीति का हिस्सा रहा है, और ऐसे में जवाबी कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता है। हमारी सेना ने काबिल-ए-तारीफ काम किया है। आतंकवादियों की कमर तोड़ना जरूरी हो गया था। -भीषू चौधरी, समाजसेवी।

भारतीय सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। पाकिस्तान ने हमला किया, लेकिन हमारी सेवा ने न केवल जवाब दिया, बल्कि दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। संगीत बंसल, समाजसेवी।

दशकों से की जा रही घुसपैठ और हमलों के बावजूद भारतवासी कभी नहीं डरे। हम सब एकजुट हैं। सरकार ने हमेशा आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और इस बार भी वही हुआ है। -पंकू रहेजा, गृहिणी, सीवन।

कोई यह नहीं कहता कि आतंकवादियों को छोड़ दो। हर कोई कह रहा है कि ईंट का जवाब पत्थर से दो। देश की सेना पर सबको गर्व है। भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है, वह काबिलेतारिफ है। -राज बाला सैनी।
विज्ञापन


अब यह लड़ाई निर्णायक होनी चाहिए, ताकि आतंकवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाए। भविष्य में कोई भी सिर उठाने की हिम्मत न कर सके। सीमा पर तनाव चरम पर है, लेकिन जनता का विश्वास अडिग है। -राज बाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें