फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 तक होंगी प्रतियोगिताएं

Thu, 28 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके लिए ऑवरऑल इंचार्ज के रूप में बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को शाम चार बजे हॉकी अकादमी हाबड़ी में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। 30 अगस्त को सुबह छह बजे चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल में जिम व नशे के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसी दिन शाम चार बजे पुलिस लाइन कैथल में फुटबॉल प्रतियोगिता होगी।

इंडोर आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में खेल विभाग व अन्य विभाग के बीच में वालीबॉल की प्रतियोगिता व चौधरी छोटू राम स्टेडियम में फिजियोथैरेपी, डोपिंग, फिटनेस, इंजरी हेतु सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त सुबह सात बजे चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल साइकिल रैली तथा शाम चार बजे हरनौला गांव में खो-खो प्रतियोगिता होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें