38 राजौंद में कार्यक्रम के दौरान मौजूद परिजन व स्वास्थ्य विभाग की टीम। विभाग
राजौंद। वार्ड-2 स्थित एक परिवार में बुधवार को बेटी के जन्म पर ढोल बजाकर जश्न मनाया गया। वार्ड दो में विनय राणा और अनु के घर जब पहली संतान के रूप में एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया तो पूरे घर में वही उत्सव देखने को मिला। दर्शना चहल व रजनी एएनएम ने बताया कि बेटा बेटी में फर्क नहीं होता, बल्कि दोनों बराबर के अधिकारी हैं। बेटी केवल एक परिवार की खुशी नहीं है। यह एक सोच का उत्सव है, यह बदलाव दर्शाता है कि जब समाज जागता है तो परिवर्तन संभव होता है। संवाद