फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान से मिलेगी कॅरिअर में सफलता : डॉ. नरेंद्र सिंधु

विज्ञापन
विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में संबोधन सुनते हुए विद्यार्थी। कॉलेज
विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, जगदीशपुरा में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से विद्यार्थियों के कॅरिअर मार्गदर्शन और कौशल विकास के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र सिंधु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध कॅरिअर अवसरों, रोजगारपरक कौशल और उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुसार अपनी योग्यता और कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र सिंधु ने कहा कि वर्तमान समय में कॅरिअर की चुनौतियां पहले से अलग हैं। ऐसे में केवल शैक्षणिक ज्ञान के आधार पर सफलता प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को विषय की जानकारी के साथ संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और रचनात्मक सोच को भी विकसित करना चाहिए। व्यावहारिक ज्ञान और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता भी रोजगार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही ऐसी क्षमताएं विकसित करनी चाहिए, जो भविष्य में उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोल सकें।

स्टार्टअप और स्वरोजगार में भी हैं बेहतर संभावनाएं
उन्होंने विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज रोजगार के अवसर केवल सरकारी और निजी नौकरियों तक सीमित नहीं हैं। विद्यार्थी अपनी योग्यता, रुचि और नए विचारों के आधार पर उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं। स्टार्टअप और स्वरोजगार के माध्यम से वे आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि विद्यार्थी जोखिम उठाने, नई चीजें सीखने और अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने का प्रयास करें।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं ऐसे आयोजन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविनाश कुमार पाठक ने व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों को करियर के प्रति सही दिशा देने और रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसरों से परिचित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम लोहान, डॉ. इंदु, डॉ. सीमा, डॉ. नीलम एवं डॉ. रुपाली का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मुख्य वक्ता से कॅरिअर और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में संबोधन सुनते हुए विद्यार्थी। कॉलेज

विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में संबोधन सुनते हुए विद्यार्थी। कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें