फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कमांडो सुनील के सीने में आज भी हैै 26/11 हमले की गोली

Sat, 02 Dec 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन

कैथल। कमांडो सुनील जोधा के सीने में आज भी मौजूद है मुंबई में हुए 26/11 हमले की गोली। ताज होटल पर हुई आतंकी हमले की जब उन्होंने दास्तां सुनाई तो इसे सुनने वाले लोग भावुक हो गए। मौका था जय हिंद मंच की ओर से हनुमान वाटिका में आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम का। इसमें कमांडो सुनील ने यह वाकया सुनाया।

गौरतलब है कि इस आतंकी हमले के सर्च ऑपरेशन में शामिल होने वाले राजस्थान के अलवर निवासी कमांडो सुनील जोधा ने ताज होटल में फंसे करीब 40 लोगों को बाहर निकालने में योगदान दिया था। इस दौरान उनके सीने में सात गोलियां लगी थी, जिसमें से एक गोली आज तक नहीं निकली जा सकी है।
विज्ञापन


जोधा ने बताया कि 26/11 को मुंबई में हमला हुआ और अगले दिन ही उन्होंने मेजर उन्नी कृष्णन के नेतृत्व में कमांडो ऑपरेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि हमले के समय वह दिल्ली कैंट में बतौर एनएसजी कमांडो ड्यूटी पर थे।

उन्हें मुंबई हमले की सूचना दी गई और कहा गया कि आतंकियों को ढूंढने और वहां पर फंसे आम लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाना है। वह टीम के साथ फौरन मुंबई के लिए निकल पड़े। उन्होंने बताया कि 27/11 की सुबह सात बजे कमांडो की टीम ने होटल में प्रवेश किया। उसकी छठी मंजिल पर बने 671 नंबर कमरे में वे पहुंचे और दरवाजा खटखटाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्हें अंदेशा हुआ कि इसमें आतंकी छिपे हैं। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो वहां पर दो आतंकी मौजूद थे। उन्होंने हम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। इस बीच उनके सीने में सात गोलियां लगने से वह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गोलियां लगने से वह गिर गए और बिल्कुल मूवमेंट नहीं की। दूसरे आतंकी को लगा कि वे मर गए हैं। इस बीच दूसरा आतंकी नीचे चला गया तो साथी कमांडो ने कवर फायरिंग देते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां सात दिन बाद उन्हें होश आया। ऑपरेशन में छह गोलियां तो निकल गई, लेकिन एक गोली अभी भी उनके सीने में फंसी हुई है।
विज्ञापन


कमाडो सुनील ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि यदि यह गोली निकली तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए आज भी वह एक गोली को सीने में लिए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें