फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने से ढाई डिग्री बढ़ा जिले का न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से शीतलहर और ठंड का प्रकोप झेल रहे जिलावासियों को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे धूप निकल गई और पूरे दिन रही। इससे जिले के न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। धूप निकलने से जहां सड़कों पर दिनभर लोगों की आवाजाही तेज रही।
विज्ञापन

एक से बढक़र 3.5 हुआ जिले का न्यूनतम तापमान :
मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें सोमवार की अपेक्षा ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। वहीं अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा में 79 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। धान अनुसंधान केंद्र कौल के ऑब्जर्वर बलवीर सिंह ने कहा कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
बरसात की जताई जा रही संभावना :
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि इस सप्ताह में अंतिम दिनों में हल्की बरसात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान कम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में पशुपालक किसान पशुओं का विशेष ध्यान रखें। हल्की बरसात के बाद पाला जमने की संभावना भी काफी कम हो जाती है, जिससे फसलों को नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें