फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ी ठंड, धुंध में लाइटें जलाकर चले वाहन

Mon, 30 Dec 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्दी लगातार बढ़ रही है। ठंड और धुंध के चलते लोग घरों में दुबकने का मजबूर हैं। इसके अलावा गर्म पेय पदार्थ ठंड से बचाव का माध्यम बने हैं। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा में 62 प्रतिशत तक नमी रही। कड़ाके की ठंड व धुंध होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन लाइटें जलाकर सड़कों पर चलते दिखाई दिए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दिनभर शहरवासी ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते हुए नजर आए। ठंड होने के कारण बाजारों में रोज की अपेक्षा चहल-पहल भी कम ही नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह शाम चलने वाली शीतलहर ने लोगों की परेशानियों को दोगुना कर दिया। दिनभर सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कोहरा छाया अधिक रहेगा। ठंड में बुजुर्गों एवं बच्चों को खासतौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। गेहूं की फसल के लिए यह सही मौसम है। इससे पौधों का फुटाव सही रहेगा। बरसात हुई को सब्जियों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें