फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सोते समय छात्र को कोबरा ने डंसा, 12वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
17 वर्षीय मृतक प्रिंस। - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
कैथल। गांव ग्योंग में 12वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय प्रिंस की कोबरा सांप के डंसने से मौत हो गई। छात्र रात को घर में सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसके हाथ की उंगली पर डंस लिया। घटना के बाद सांप कमरे में बने बिल में जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर पहुंचे स्नेकमैन ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। प्रिंस गांव के पास स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता शीशपाल मजदूरी का काम करते हैं। परिवार में उसकी एक छोटी बहन भी है।
विज्ञापन


पिता शीशपाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे प्रिंस खाना खाकर अपने कमरे में बेड पर सो गया था। इसी दौरान किसी समय सांप ने उसके हाथ की उंगली पर काट लिया। कुछ देर बाद प्रिंस को सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसका दम घुटने लगा। शुरुआत में उनको लगा कि उसे हार्ट अटैक आया है। वे उसे तुरंत एक शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उंगली पर सांप के डंसने के निशान मिलने के बाद बताया कि मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है।

घटना के बाद उन्होंने स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को सूचना दी। रात करीब 12 बजे वह मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी घर के बाहर एकत्र हो गए। सांप कमरे में बने बिल में छिपा हुआ था। पहले बिल में पानी डाला गया लेकिन सांप बाहर नहीं निकला। बाद में कमरे के आसपास खुदाई की गई। रात करीब दो बजे ढाई फीट लंबा काले रंग का कोबरा बिल से बाहर निकला, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। बाद में स्नेकमैन उसे अपने साथ ले गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इसके साथ एक छोटा सांप भी था। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में है।

17 वर्षीय मृतक प्रिंस।- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें