फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महर्षि कश्यप जयंती 24 को सीएम सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
समाज के लोगों के साथ बैठक करते विधायक। डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आगामी 24 मई को कैथल में महर्षि कश्यप जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाएगी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संबंध में इंद्री से विधायक एवं हरियाणा सरकार में चीफ व्हीप राम कुमार कश्यप ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित बैठक में समाज के लोगों को जानकारी दी और तैयारियों की समीक्षा की।

राम कुमार कश्यप ने बताया कि हरियाणा सरकार की महापुरुष विचार सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत विभिन्न महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाती रही है। इस बार महर्षि कश्यप जयंती के राज्य स्तरीय आयोजन के लिए कैथल का चयन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन शहर की विस्तार मंडी में किया जाएगा।
विज्ञापन


राम कुमार कश्यप ने कहा कि जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के लोग अभी से तैयारियां शुरू कर दें। इसके लिए 51 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करेगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों, संस्थाओं, सभाओं और धर्मशालाओं को जोड़ते हुए आयोजन को कार्यक्रम बनाया जाएगा। राम कुमार ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति के महान ऋषियों में से एक थे। बैठक में कश्यप धर्मशाला के प्रधान रोहताश कश्यप, युवा कश्यप जागरूक मंच से नोनी कश्यप, युवा समिति खुराना से बलकार, नरेश कश्यप, सुरेंद्र माजरी और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें