चयन प्रक्रिया में भाग लेते कैडेट्स। स्वयं
कैथल। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र द्वारा नए कैडेट्स के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सैन्य अधिकारियों की देखरेख में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार आयोजित किए गए। कड़े मापदंडों के आधार पर 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जो आगे ‘ए’ सर्टिफिकेट के लिए प्रशिक्षण लेंगे। एनसीसी इंचार्ज मुनीष ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे अनुशासन और नेतृत्व का मंच बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में एकता और अनुशासन की भावना विकसित करता है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। संवाद