फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के उड़नदस्ते ने कलायत मंडी में जानी गेहूं खरीद की हकीकत

विज्ञापन
CM's flying squad knows the reality of wheat procurement in Kalayat Mandi - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अनाज मंडी में व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को जानने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंडी का दौरा किया। अपनी टीम के साथ मंडी में पहुंचे सीएम फ्लाइंग डीएसपी रविंद्र शर्मा ने व्यापारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं जानीं। मंडी प्रधान विजेंद्र सिंह सहारण ने व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारी के सामने रखते हुए कहा कि कलायत मंडी में बारदाने की कमी व उठान की सबसे बड़ी समस्या आ रही है।
विज्ञापन

एक खरीद एजेंसी द्वारा मंगलवार को गेहूं की खरीद तो की गइ, लेकिन उसके पास बारदाना के नाम पर एक कट्टा भी नहीं था। किसान को गेहूं बेचने के बाद तूड़ी बनाने व उसे संभालने का कार्य भी करना पड़ता है। इसी तरह से व्यापारियों को भी अपने साथ जुड़े किसानों की गेहूं कई स्थानों पर गिरवानी होती है वे हर जगह कैसे संभाल कर सकते हैं? कुछ व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ खरीद एजेंसियों द्वारा पुराने कट्टे बारदाने के नाम पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अनाज मंडी में खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदी जा चुकी गेहूं का उठान ही नहीं किया जा रहा। 10 प्रतिशत भी उठान नहीं हो पाया है। मंडी प्रधान ने बताया कि लिफ्टिंग के लिए ठेकेदारों ने उन्हें 32 वाहनों की लिस्ट दी है, लेकिन आधा दर्जन से अधिक वाहन नजर नहीं आ रहे। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंडियों का दौरा किया जा रहा है। व्यापारियों व किसानों की समस्याएं नोट की गई हैं। शाम तक सभी समस्याएं मुख्यमंत्री के संज्ञान में ला दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें