फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका के निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग

विज्ञापन
कलायत में जांच के लिए खोदी गई गली की सामग्री से अधिकारियोंं की मौजूदगी में रोड़ा तलाशते पार्षद
विज्ञापन
कलायत। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने कलायत में पालिका कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद नेशनल हाईवे रामगढ़ मोड़ से खरक वाला दरवाजा तक करीब 40 लाख रुपये की लागत की मुख्य गली के निर्माण की जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड-6 के पार्षद प्रदीप राणा की ओर से मुख्यमंत्री सहित विभिन्न स्तरों पर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के लिए दी गई हैं।
विज्ञापन

इसी मामले में एसडीएम अजय हुड्डा ने जांच के लिए कमेटी गठित कर रखी है। इसी बीच सीएम फ्लाइंग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल की। सीएम फ्लाइंग की टीम में एसडीओ राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, एएसआई रविंद्र कुमार, विक्रम सिंह और बलबीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। नगर पालिका अभियंता राजेश प्रजापति और कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वहाब खान की मौजूदगी में टीम ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए गए ब्लॉक और अन्य सामग्री के चार-चार सैंपल लिए।
सीएम फ्लाइंग की जांच के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्षद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरभर मेंं जारी गलियों के निर्माण में सरेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। इसी तरह शहर में नेशनल हाईवे स्थित रामगढ़ मोड़ से लेकर खरक वाला दरवाजे तक गली निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसमेंं न तो उचित बेस तैयार किया गया और न ही लेवलिंग का ध्यान रखा गया। मुख्य गली का एक हिस्सा इंटरलॉकिंग ब्लॉक से जबकि दूसरा हिस्सा कंक्रीट से बनाया गया है। कंक्रीट भाग अभी से टूटने और बिखरने लगा है।
विज्ञापन

पार्षद प्रदीप राणा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के अधिकारियों ने सीएम फ्लाइंग को गुमराह करने का प्रयास किया। एक ही टेंडर के तहत बने ब्लॉक और कंकरीट दोनों हिस्सों की जांच जरूरी है। इसलिए उड़नदस्ते को ब्लाॅक की तरह कंकरीट के भी सैंपल लेने चाहिए थे। एसडीएम की ओर से गठित जांच कमेटी के काम शुरू होने से पहले ही नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण कार्य को अधूरा बताकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की।
प्रयोगशाला में होगी नमूनों की जांच
सीएम फ्लाइंग एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। निर्माण सामग्री के 4-4 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कलायत में जांच के लिए खोदी गई गली की सामग्री से अधिकारियोंं की मौजूदगी में रोड़ा तलाशते पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें