फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह छाए बादल बाद में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। ऐसे में सुबह के समय कुछ देर तक बादल छाए और फिर तेज धूप खिल गई। बादल छाने के दौरान बारिश की संभावना बनी, लेकिन नहीं हुई। बता दें कि पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में शहर में चली तेज हवाओं से न्यूनतम तापमान फिर से गिरा है। शुक्रवार को 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली, जिससे तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

तापमान 23 डिग्री रहा। जबकि पिछले तीन दिनों से 25 पर तापमान दर्ज किया गया था। यदि शाम के तापमान की जाए तो तो पहले से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.02 और न्यूनतम तापमान 11.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय रबी की जो फसल खेतों में लहरा रही है, उसमेंं नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दो दिनों के तापमान मेंं कमी देखी गई है। रबी की फसल के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। अभी किसान कृषि विज्ञानियों की सलाह के बाद ही खेत सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें