संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। आधे घंटे बाद पानी गिरना रुका लेकिन 15 मिनट बाद फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे ठंड का असर बढ़ गया है।
दिन में बादलों की वजह से धूप का असर कम रहा। दिनभर बारिश की स्थिति बनी रही लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
गौरतलब है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमानसार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। इसके साथ ही सुबह से ही 27 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं के चलते दिनभर धूप का असर भी कम रहा। धूल भरी हवाएं चलने से सड़क पर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाओं से सारी धूल रेहडिय़ों पर उड़ती दिखाई दी।
उधर, मौसम में बदलाव से नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की ओपीडी बढ़ी। जहां सामान्य दिनों में यह ओपीडी 30 से 40 रहती थी, वह बढ़कर 90 से 100 तक पहुंच गई है। मौसम में बदलाव से छाटे बच्चे अधिक प्रभावित हुए हैं।
जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि सुबह शाम की सर्दी अभी भी कुछ दिनों की रहती है। इसलिए सुबह शाम छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों से पहन कर रखें।
20 से 22 फरवरी तक आसमान में बादलवाई ओर एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना। 23 व 24 फरवरी को आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है।
-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।