फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब पीने से रोका तो किसान पर हमला

Tue, 20 Feb 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेत में काम कर रहे किसान ने जब उसके खेत व डेरे के पास आठ-दस आरोपियों को शराब पीने से रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने किसान को डंडे, गंडासी व रॉड से हमला कर चोटें मारी। शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चंदाना गेट कैथल निवासी सुरेंद्र सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है। 16 फरवरी को रात करीब नौ बजे वह अपने खेत डेरा चंदाना में काम कर रहा था। उसे डेरे के गेट पर आदमियों की आवाज सुनाई दी। उसने गेट पर जाकर देखा तो गेट के सामने करीब 10 लड़के शराब पी रहे थे। उनके पास एक गाड़ी भी खड़ी थी जो काफी शोर मचा रहे थे। जब उसने उनको वहां से चले जाने बारे कहा तो उन सभी ने एकदम अपने-अपने हाथों में पकड़ी गंडासी डंडे व रॉड से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लड़के ने उसके सिर में ईंट मारी। आरोपियों ने उसकी टांगों पर काफी चोटें मारी है। जब उसने शोर मचाया तो उसके परिवार के अन्य सदस्यों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गए। उसके परिवार वालों ने उसे उठाकर अस्पताल कैथल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पंचकूला के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें