फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ा तापमान पर छाए रहेंगे बादल

Sun, 10 Mar 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बारिश के बाद बीते दो दिनों से मौसम एक बार फिर से साफ हो गया है। सुबह के समय ही धूप खिलने लगी है। धूप निकलने से सुबह शाम की ठंड का असर भी कम होने

लगा है।

बारिश के बाद मौसम में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम में बदलाव के साथ ही घीया, तोरई, कद्दू, बैंगन, कांगड़ी, भिंडी, टींडे, खरबूजा, तरबूज सहित अन्य सब्जियों की बिजाई होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह हुई ओलावृष्टि व बारिश से ठंड का असर बढ़ गया था। जो दो दिन से धूप खिलने के बाद कम हो गया है। किसान राजेश रहेजा, गरविंद्र सिंह, नवजोत सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव हो गया है। अब गर्मी की सब्जियों की बिजाई हो रही है। आगामी दो माह में नई सब्जियां मंडी में पहुंच जाएंगी। बीते दिनों हुई बारिश से कुछ सब्जियां खराब हो गई थी। जिनकी दोबारा से बिजाई की गई है।
विज्ञापन

10 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 11 व 12 मार्च को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 मार्च को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 14 मार्च से मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान कें द्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें