फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने बीमा के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच करते हुए साइबर क्राइम के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने जिला पलवल के गांव औरंगाबाद निवासी आरोपी हेमंत व गांव कोंडल निवासी कप्तान को दिल्ली से काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड क्षेत्र तहत निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में बीमा पॉलिसी ली है। उसके पास 23 अगस्त को कॉल आई कि आपका कारियर आया है। आप बीमा लोकपाल विभाग में कार्यरत विजय ठाकरे से बात करें।
विज्ञापन


उसने दिए गए नंबर पर बात की तो फोन सुन रहे व्यक्ति ने कहा कि वह बीमा लोकपाल विभाग से बोल रहा है। उसने जो पॉलिसी ली थी, एजेंट ने उसका पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया था। इसमें आपको काफी मुनाफा हुआ है। आपका 3,75,780 रुपये का चेक बना हुआ, जिसकी स्टांप ड्यूटी फीस 15,200 रुपये बनती है। आरोपी ने उसे खाता नंबर दिया और रुपये डालने के लिए कहा। फोन करने वाले ने कहा कि आपका चार्ज भी लगेगा, जिसके 25 हजार 200 रुपये दिए गए खाते में डलवाने होंगे।
विज्ञापन


आरोपी के कहे अनुसार उसने दिए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 9,57,100 रुपये विभिन्न खातों में धोखाधड़ी से डलवा लिए। आरोपियों के कब्जे से 14 हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशाें पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें