फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिनभर छाए बादल, बारिश का करते रहे इंतजार

Tue, 01 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शाम या आधी रात तक बारिश होने की संभावना जताई थी। लोग बारिश का इंतजार करते रहे पर वह नहीं हुई।

सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री और शनिवार के मुकाबले छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही और हवाओं में ठंडक के कारण मौसम सुहाना महसूस हुआ।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को हवा की गति औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव और संभावित बारिश को देखते हुए किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया है। विभाग के अनुसार मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें